CM जयराम बोले-2 साल में तीसरी बार होगी भाजपा की जीत

Edited By Vijay, Updated: 19 Oct, 2019 10:06 PM

cm jairam thakur

प्रदेश में 2 सालों के भीतर होने वाले चुनावों में तीसरी बार फिर से भाजपा की ही जीत होगी। पहली जीत विधानसभा में जनता ने दी है और उसके बाद लोकसभा चुनावों में, अब जनता उपचुनावों में जीत भाजपा को देगी। यह बात अंतिम चरण के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री...

धर्मशाला (जिनेश): प्रदेश में 2 सालों के भीतर होने वाले चुनावों में तीसरी बार फिर से भाजपा की ही जीत होगी। पहली जीत विधानसभा में जनता ने दी है और उसके बाद लोकसभा चुनावों में, अब जनता उपचुनावों में जीत भाजपा को देगी। यह बात अंतिम चरण के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों में हुई रैलियों में कही। उन्होंने कहा कि माहौल पूरा भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रचार अभियान दूर-दूर तक इन चुनावों में नहीं दिख रहा है। भाजपा की सरकार केंद्र में भी है और प्रदेश में भी। इसी के जरिए धर्मशाला का विकास सुनिश्चित होगा जबकि कांग्रेस न तो केंद्र में है और न ही शिमला में। विकास मात्र भाजपा ही करवा सकती है।

धर्मशाला के विकास के लिए दिल्ली में सांसद किशन कपूर मदद करेंगे

उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास के लिए दिल्ली में सांसद किशन कपूर मदद करेंगे जबकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतकर विशाल नैहरिया मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास मात्र भाजपा की ही देन है। भाजपा की सरकारों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कृषि विश्वविद्यालय व केंद्रीय विश्वविद्यालय दिया है जबकि इससे पहले कांग्रेस की सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकती आई है।

प्रधानमंत्री को कितनी बार धर्मशाला या प्रदेश में लाए कांग्रेसी

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जनता को यह बताएं कि वे प्रधानमंत्री को कितनी बार धर्मशाला या प्रदेश में ला चुके हैं जबकि भाजपा एक ही साल में 2 बार जनता के बीच में ला रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस को जनता के सामने यह भी रखने को कहा कि उनकी सरकार के दौरान कितनी बार इन्वैस्टर मीट जैसे मैगा इवैंट करवाए गए हैं। जयराम ने कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल के हित के लिए इन्वैस्टर मीट करवा रही है तो इससे कांग्रेस के नेताओं को दिक्कत हो रही है।

मोदी सरकार ने किए सराहनीय काम

जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वो काम किया है जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक फैसला है। 3 तलाक जैसी कई सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सराहनीय काम किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!