हमीरपुर सब-जेल में अचानक बिगड़े हालात! 2 कैदियों में हुई तीखी झड़प, एक को ले जाना पड़ा अस्पताल

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2026 05:59 PM

clash between 2 prisoners

हमीरपुर के दोसड़का स्थित सब-जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जेल में सजा काट रहे दो कैदियों के बीच आपस में तीखी झड़प होने का मामला सामने आया है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर के दोसड़का स्थित सब-जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जेल में सजा काट रहे दो कैदियों के बीच आपस में तीखी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस विवाद के दौरान एक कैदी ने दूसरे पर हमला करते हुए उसके दांत तोड़ दिए, जिससे जेल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद जेल गार्डों ने दोनों कैदियों पर काबू पाया। इसके उपरांत घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार देर शाम को पेश आई है। हमीरपुर सब-जेल में हत्या के सिलसिले में सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के दो कैदी किसी बात को लेकर अचानक आपस में उलझ पड़े। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कैदी नेक राम उर्फ कालू ने दूसरे कैदी अमरजीत के मुंह पर मुक्के मार दिए, जिससे अमरजीत के दो दांत टूट गए। जेल के भीतर हुई इस झड़प के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने घायल कैदी अमरजीत का मेडिकल करवाकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हमला करने वाले कैदी नेक राम उर्फ कालू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय ने बताया कि जेल में हुई इस घटना को लेकर आरोपी नेक राम उर्फ कालू के विरुद्ध नियमानुसार मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!