Edited By Kuldeep, Updated: 03 Dec, 2022 06:57 PM

बल्ह पुलिस ने बागाचनोगी-थुनाग के व्यक्ति से 2.088 किलोग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मुख्य आरक्षी रजत की अगुवाई में नागचला के पास गश्त पर थी।
नेरचौक (ब्यूरो): बल्ह पुलिस ने बागाचनोगी-थुनाग के व्यक्ति से 2.088 किलोग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मुख्य आरक्षी रजत की अगुवाई में नागचला के पास गश्त पर थी। इस दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे धर दबोचा और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2.088 किलोग्राम चरस हुई। व्यक्ति की पहचान चित्र सिंह निवासी बागाचनोगी-थुनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।