Edited By kirti, Updated: 10 Oct, 2019 07:02 PM
जिला पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामले दर्ज करके जांच की जा रही है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
सोलन (अमित डोभाल): जिला पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामले दर्ज करके जांच की जा रही है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस ने दोहरीदिवाल के नजदीक एक युवक को रोककर चैक किया तो उसके कब्जे से 19.72 चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान दिग्विजय सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में धर्मपुर पुलिस ने सूरज नाम के एक युवक को 5.80 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जाबल के नजदीक आरोपी पुलिस को देखकर वापस भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।