मां चिंतपूर्णी के दर्शनों को उमड़ा आस्था का सैलाब, लुधियाना धर्मशाला तक पहुंची डबल लाइन

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2024 05:25 PM

chintpurni temple

धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले रविवार से लगातार चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए आना जारी है। रविवार को दर्शन करने की डबल लाइन लुधियाना धर्मशाला तक...

चिंतपूर्णी (सुनील): धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले रविवार से लगातार चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए आना जारी है। रविवार को दर्शन करने की डबल लाइन लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

मंदिर प्रशासन द्वारा लिफ्ट को पेड करने के बाद लाइन में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए अब दर्शन करने मुश्किल हो गए हैं। 4 घंटे तक लाइनों में खड़े रहकर श्रद्धालुओं को दर्शन हो रहे हैं। भले ही मंदिर प्रशासन ने मंदिर की आमदनी को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। इसका कारण है कि लिफ्ट के माध्यम से जो श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करते हैं, उनके दर्शन करने की लाइन ही समाप्त नहीं होती।

अक्सर देखा गया है कि लाइन में जा रहे श्रद्धालु या तो मध्यम वर्ग के या फिर गरीब तबके के होते हैं। लिफ्ट के माध्यम से श्रद्धालु चंद मिनट में दर्शन करके पंजाब में पहुंच जाते हैं लेकिन लाइनों में खड़े श्रद्धालु घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं। चिंतपूर्णी में जब से एक्स सर्विसमैन कर्मचारियों की तैनाती की गई है तब से व्यवस्था में सुधार तो हुआ है लेकिन श्रद्धालुओं को जल्द दर्शन करवाने की व्यवस्था में अभी भी खामियां नजर आ रही हैं। इस बारे एसडीएम अम्ब तथा विधायक को भी अवगत करवाया गया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!