मां चिंतपूर्णी के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्त-व्यस्त हुईं व्यवस्थाएं

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2023 06:30 PM

chintpurni temple

धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ था। डबल लाइन पुराना बस अड्डा पार करते हुए लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच चुकी थी, ऐसे में श्रद्धालुओं को 6 से 8 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था।

चिंतपूर्णी (सुनील): धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ था। डबल लाइन पुराना बस अड्डा पार करते हुए लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच चुकी थी, ऐसे में श्रद्धालुओं को 6 से 8 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था। विभिन्न रास्तों से श्रद्धालुओं का लाइन में घुसना दिनभर जारी रहा, जिस कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदिर की लिफ्ट के समीप भी श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। गौरतलब है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। व्यवस्थाओं की बात करें तो हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ौतरी के बाद चिंतपूर्णी में व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो जाती हैं। चिंतपूर्णी में तैनात होमगार्ड के जवान भी व्यवस्थाओं को बनाने में असफल सिद्ध होते हैं। 

समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा फर्जी वीआईपी कल्चर
चिंतपूर्णी में प्रोटोकॉल के तहत कई श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन फर्जी वीआईपी कल्चर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा। लिफ्ट के समीप जो कुछ होता है हर कोई देखकर हैरान रह जाता है। हालांकि रविवार को मंदिर में अधिकारी बलवंत पटियाल अधिकतर समय तक लिफ्ट पर रहे लेकिन वह भी असमर्थ दिखाई दे रहे थे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!