Una: चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2026 04:57 PM

chintpurni devotees

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की डबल लाइन माधो टिल्ला तक जा पहुंची।

चिंतपूर्णी (राकेश): प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की डबल लाइन माधो टिल्ला तक जा पहुंची। देर शाम तक 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में हाजिरी भरकर पुण्य कमाया। भीड़ प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए थे। गेट नंबर 1, 2 और पुराने बस स्टैंड चौक पर जहां पर अक्सर भीड़ रहती है, होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था। बाजार में दुकानों के अंदर के रास्तों से शार्टकट लेकर कुछ श्रद्धालु मुख्य लाइन में सीधे प्रवेश न कर सकें, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला हुआ था।

श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए 3 से 4 घंटे तक लाइनों में इंतजार करना पड़ा। मंदिर प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सुगम दर्शन प्रणाली के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुगम पास बनाकर लिफ्ट मार्ग से मां के दर्शन किए। मंदिर न्यास के लेखा एवं वित्त अधिकारी राजेंद्र कटोच ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन हो सकें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!