चम्बा में अचानक आग का गोला बना मालवाहक वाहन

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jul, 2024 12:53 PM

chamba vehicle fire

जनजातीय क्षेत्र खड़ामुख के पास एक निजी मालवाहक वाहन में आग लग गई, यह आग कैसे लगी या फिर किसने लगाई इसका खुलासा तो अभी तक नहीं हो पाया है।

चम्बा (शिव शर्मा): जनजातीय क्षेत्र खड़ामुख के पास एक निजी मालवाहक वाहन में आग लग गई, यह आग कैसे लगी या फिर किसने लगाई इसका खुलासा तो अभी तक नहीं हो पाया है। जिसकी तफ्तीश करने में पुलिस जुट गई है। मालवाहक वाहन में आग लगने से स्थानीय लोगों ने इस भयंकर आग को बुझाने काफी मशक्कत की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीण लोगों ने इस आग पर काबू पा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस निजी वाहन को आग लगाने का कारण निजी रंजिस बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसको लेकर काफी गंभीर है और जांच करने में जुट गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!