रावी नदी में हरदासपुरा निवासी ने छलांग लगाकर की आत्महत्या

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Dec, 2019 10:17 PM

chamba ravi river person suicide

चम्बा में एक व्यक्ति ने रावी में कूदकर जान दे दी। उसका शव घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चम्बा, (काकू): चम्बा में एक व्यक्ति ने रावी में कूदकर जान दे दी। उसका शव घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 69 वर्षीय सुभाष कुमार निवासी हरदासपुरा सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे शीतला पुल के पास रावी किनारे पहुंचा। उसने सबसे पहले जूते उतारे फिर स्वैटर व हॉफ बाजू जैकेट को उतारकर रावी नदी में छलांग गया। पुल पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना व सुल्तानपुर चौकी की पुलिस समेत अग्रिमशन दल मौके के लिए रवाना हुआ और पानी में डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू की।

शव करीब 4 किलोमीटर दूर उदयपुर के पास बरामद किया

 रैस्क्यू टीम ने उसका शव करीब 4 किलोमीटर दूर उदयपुर के पास बरामद किया। सुभाष कुमार फायर ब्रिगेड से सेवानिवृत हुआ था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार था और दवाइयां भी खा रहा था। बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मैडीकल कालेज चम्बा में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। इसकी पुष्टि एस.पी. डा. मोनिका ने की है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से कोई सुसाइट नोट तो नहीं मिला है, लेकिन परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!