Chamba :  चुराह मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी; हो सकते हैं बड़े खुलासे

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Aug, 2026 01:06 PM

chamba first arrest in the churah case

चंबा जिले के उपमंडल चुराह के अंतर्गत आने वाले खुशनगरी (जुकयानी) क्षेत्र में नेगी राम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल कर ली है। तीसा पुलिस ने हत्याकांड से सीधा संबंध पाए जाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर...

तीसा (सुभान दीन) : चंबा जिले के उपमंडल चुराह के अंतर्गत आने वाले खुशनगरी (जुकयानी) क्षेत्र में नेगी राम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल कर ली है। अंधेरे में तीर चला रही पुलिस अब इस हत्याकांड के बेहद करीब पहुंच चुकी है और मामले में गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो चुका है। तीसा पुलिस ने हत्याकांड से सीधा संबंध पाए जाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गोविंद पुत्र उमेदा निवासी गांव चुहाड़ डाकघर खुशनगरी के रूप में हुई है।

​हो सकते हैं बड़े खुलासे

पुलिस ने शुक्रवार को मामले में सख्ती दिखाते हुए 5 से अधिक संदिग्ध लोगों को डिटेन किया था और उनसे मैराथन पूछताछ की थी। इसी कड़ी पूछताछ के दौरान गोविंद की संलिप्तता इस जघन्य हत्याकांड से जुड़ी पाई गई।​ शनिवार को पुलिस ने आरोपी गोविंद को हिरासत में लेकर तीसा की अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ करेगी, जिससे इस सनसनीखेज वारदात के पीछे के असली कारणों और अन्य राजफाश होने की पूरी उम्मीद है। पुलिस की जांच का दायरा अब और भी ज्यादा विस्तृत हो चुका है। प्रारंभिक जांच और पकड़े गए आरोपी से मिलने वाले सुरागों के आधार पर अन्य लोगों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। तीसा थाना पुलिस की विशेष टीमें लगातार घटनास्थल, संभावित ठिकानों और खुफिया तंत्र के इनपुट पर काम कर रही हैं।

​आगे भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जैसे-जैसे अन्य संलिप्त लोगों के नाम सामने आएंगे, उन्हें भी तुरंत दबोच लिया जाएगा। पुलिस मामले में हर हत्या के हर पहलू को जांच ही है। इसके साथ पुलिस सदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

क्या था मामला?

तीन दिन पहले ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में नेगी राम का शव झाड़ियों में मिला था। शव पर सिर और बाजू पर चोट के निशान पाए गए थे। इस बेरहम वारदात के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल था, लेकिन पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने अपराधियों में कानून का खौफ पैदा कर दिया है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने कहा कि हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस को एक व्यक्ति की संलिप्तता मिली है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत से 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। पूछताछ के दौरान जो भी मामले में शामिल पाया जाएगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!