Chamba: मामूली कहासुनी के बाद जानलेवा हमला, पीठ में घोंप दिया चाकू

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Apr, 2026 09:55 PM

chamba altercation knife attack

चम्बा शहर के चौगान-2 में मामूली कहासुनी के बाद एक 14 वर्षीय किशोर ने हमउम्र साथी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

चम्बा (काकू): चम्बा शहर के चौगान-2 में मामूली कहासुनी के बाद एक 14 वर्षीय किशोर ने हमउम्र साथी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। दोनों साइकिल चला रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद एक किशोर अपने घर गया और वहां से चाकू लेकर वापस लौटा तथा उसने दूसरे किशोर की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए मैडीकप कालेज भेजा, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। वहीं, आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को भी सिटी चौकी बुलाया गया और पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हुई कि कहासुनी को जानलेवा हमले में बदल दिया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!