लोकतंत्र की हत्या कर रहा केंद्र, जबरन कर रही एकाधिकार का प्रयास: पाटिल

Edited By Ekta, Updated: 13 Nov, 2019 03:19 PM

center is killing democracy

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने आरोप लगाया है कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार देश के सभी राज्यों का रिमोट कंट्रोल अपने पास रखना चाहती है, ताकि पूरे देश पर जबरन एकाधिकार कर अपना प्रभुत्व जमाया जा सके। यहां...

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने आरोप लगाया है कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार देश के सभी राज्यों का रिमोट कंट्रोल अपने पास रखना चाहती है, ताकि पूरे देश पर जबरन एकाधिकार कर अपना प्रभुत्व जमाया जा सके। यहां से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद बनी स्थिति पर भी केंद्र सरकार ने सत्ता हासिल करने को पूरी जोर आजमाइश की। लेकिन जब दाल नहीं गली तो राष्ट्रपति शासन को हथियार बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्या मजबूरी रही कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने 48 घंटे का समय दिया। शिवसेना व राकांपा को मात्र 24-24 घंटे की अवधि निर्धारित की गई जबकि कांग्रेस को सरकार बनाने का न्यौता ही नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है, जहां अपनी मनमानी कर सरकार बनाने का अवसर ही प्रदान नहीं किया गया। रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस द्वारा प्रत्येक जिला में जन आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जा रहा है तथा इसी कड़ी में 14 नवम्बर को शिमला में रैली का आयोजन होगी। इन रैलियों में सरकार को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था व निम्र स्तर तक पहुंच चुकी अर्थव्यवस्था के प्रति जगाया जा रहा है। प्याज सहित अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैलियों के दौरान जनता का मिल रहा अपार समर्थन इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि भाजपा की सरकारोंं से जनता भी हताश व निराश हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह पहले चरण की रैलियां थी तथा अब व्यापक स्तर पर जन आंदोलन छेडऩे की भी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में ही बुजुर्ग महिला के साथ हुई ज्यादती ने कानून व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश पीड़ित बुजुर्ग व उसके परिवार के साथ है। ऐसे घृणित कार्य तभी सामने आते हैं, जब सत्ता की चाबी कमजोर लोगों के पास हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देया की पुरानी पार्टी है जिसका अपना अलौलिक इतिहास रहा है। अब जब देश खतरे में हैं तथा लोकतंत्र को तहस-नहस करने वाली शक्तियां सामने हैं तो कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से इन शक्तियों के खिलाफ झंडा बुलंद कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!