उपचुनावों में जीत के बाद दीप कमल में जश्न, CM ने जनता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2019 06:34 PM

celebration in deep kamal

उपचुनावों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचे और लड्डू वितरण कर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने प्रदेश के सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल में किए गए...

शिमला (योगराज): उपचुनावों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचे और लड्डू वितरण कर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने प्रदेश के सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को अपना वोट दिया है। उन्होंने जीत के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
PunjabKesari, Celebration Image

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि धर्मशाला व पच्छाद उपचुनाव में मिली जीत जनता व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है जो आज रंग लाई। यह विजय भाजपा के विकास और जनहित के कार्यों और जनता के भाजपा के ऊपर विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार भी जताया।
PunjabKesari, Celebration Image

वहीं भाजपा नेताओं ने कहा की यह परिणाम जनता का केंद्र की सकारात्मक रूप में कार्य करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार के सुशासन एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में चलने वाली विकास की गंगा बहाने वाली सरकार में दृढ़ विश्वास की जीत है। हिमाचल प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार डबल इंजन के रूप में काम कर रही हैं। यह जीत इस वाक्यांश की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस हार का अनुमान पहले ही हो गया था इसीलिए कांग्रेस नेता केवल बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे।
PunjabKesari, Celebration Image

इस अवसर पर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, विक्रम ठाकुर, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, भाजपा प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, पायल वैद्य, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, गणेश दत्त, विधायक राकेश जम्वाल, विनोद ठाकुर, नगर निगम की महापौर एवं उप महापौर कुसुम सदरेट व राकेश शर्मा, नगर निगम के पार्षदगण तथा सभी मोर्चों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपास्थि रहे।
PunjabKesari, Celebration Image

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!