पुलिस का नाका देख बौखलाया चालक, बाइक और बैरिकेड्स रौंदते हुए भगाई कार; Video हुआ वायरल

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2026 04:34 PM

car driver causing trouble at police checkpoint

कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर स्थित परवाणू बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक काले रंग की कार का चालक पुलिस का नाका और बैरिकेड्स रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।

परवाणू (नरेश पाल): कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर स्थित परवाणू बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक काले रंग की कार का चालक पुलिस का नाका और बैरिकेड्स रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना के दौरान कार चालक ने वहां मौजूद एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि नाके पर ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवान इस दौरान बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। नाका तोड़कर भागने के तुरंत बाद मुस्तैद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर चालक को गाड़ी समेत धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस ने नशे की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ के लिए बाईपास पर विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां आई एक काले रंग की कार को जब पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय भागने की कोशिश की। चालक ने पहले अचानक कार को तेजी से पीछे (रिवर्स) किया, जिससे पीछे खड़ी एक बाइक उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके तुरंत बाद चालक ने कार आगे दौड़ाई और पुलिस के बैरिकेड्स को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ते हुए मौके से निकल भागा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने भी कार को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन चालक ने किसी की परवाह नहीं की।

सरेआम पुलिस नाके को तोड़कर भागने की इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत वाहन का पीछा किया और कुछ ही फासले पर कार को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया कार चालक राजधानी शिमला का रहने वाला है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल परवाणू पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!