Accident: बनखंडी में बेसहारा पशु को बचाते पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

Edited By Vijay, Updated: 08 Jun, 2024 12:52 PM

car collided from tree

देहरा-धर्मशाला नैशनल हाईवे पर बनखंडी में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। उक्त हादसा बेसहारा पशु के अचानक सड़क पर आ जाने के चलते पेश आया है।

देहरा (राजीव शर्मा): देहरा-धर्मशाला नैशनल हाईवे पर बनखंडी में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। उक्त हादसा बेसहारा पशु के अचानक सड़क पर आ जाने के चलते पेश आया है। जानकारी के अनुसार 4 लोग कार (यूपी 16सीवाई-9294) में सवार हाेकर दिल्ली से धर्मशाला जा रहे थे। कार जब बनखंडी पहुंची तो अचानक सामने बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाते हुए कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग्स खुल गए, जिसके चलते कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन कार को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा है। बता दें कि जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, वहां पर बेसहारा पशु हर समय सड़क पर बैठे रहते हैं जोकि दुर्घटना का कारण बनते हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!