मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर पेड़ से टकराई बारातियों की कार, दुल्हन के भाई सहित 5 घायल

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2020 08:04 PM

car collide from tree 5 injured

पुलिस थाना अम्ब के तहत मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर आते घेबट बेहड़ में शुक्रवार सुबह बारातियों की एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत...

अम्ब (ब्यूरो): पुलिस थाना अम्ब के तहत मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर आते घेबट बेहड़ में शुक्रवार सुबह बारातियों की एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार वीरवार को जोह से एक बारात रानीताल (कांगड़ा) के नजदीक भगबाढ़ में गई हुई थी। शुक्रवार को जब बाराती दुल्हन के साथ वापस घर जा रहे थे तो घेबट बेहड़ मुख्य मार्ग पर दुल्हन पक्ष के लोगों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में दुल्हन का सगा भाई अभिषेक (20) पुत्र हरीश चंद गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में सवार विशाल (25) पुत्र तिलक राज, उसका भाई आकाश, संदीप व अनुज भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है जबकि अन्यों का उपचार अम्ब अस्पताल में जारी है। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!