ये कंपनी करने जा रही 80 पदों पर भर्ती, 18 मई को आईटीआई नाहन में होंगे कैंपस इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2023 04:14 PM

campus interview

मैसर्ज एजिस प्रिसिजन प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब द्वारा 80 पदों पर भर्ती के लिए 18 मई को आईटीआई नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नाहन (ब्यूरो): मैसर्ज एजिस प्रिसिजन प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब द्वारा 80 पदों पर भर्ती के लिए 18 मई को आईटीआई नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा आईटीआई फिटर के 28 पद,  आईटीआई इलैक्ट्रिशियन के 12 तथा आईटीआई पलंबर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही पॉलिटैक्निक डिप्लोमा होल्डर के 40 पदों पर भी कंपनी द्वारा भर्ती की जाएगी, इसमें पॉलिटेक्निक मैकेनिकल के 10 पद, इलैक्ट्रिकल के 3 पदों एवं इलैक्ट्रॉनिक्स के 25 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 11 से 13 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी 18 मई को सुबह 10 बजे तक अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की प्रतिलिपि भी साथ लेकर आएं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!