सुक्खू कैबिनेट का बढ़ा कुनबा, विधायक राजेश धर्माणी व यादवेंद्र गोमा ने ली मंत्री पद की शपथ

Edited By Vijay, Updated: 12 Dec, 2023 05:16 PM

cabinet expansion

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी एवं जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी एवं जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने यहां राजभवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल के 2 नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, कई कांग्रेस विधायक एवं अन्य गण्यमान्य अतिथि इस अवसर पर मौजूद रहे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया। यह सुक्खू सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक में कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री के खाली पड़े 1 पद को भरा जा सकता है। इसके अलावा मंडी जिला के धर्मपुर से विजयी रहे कांग्रेस के इकलौते विधायक चंद्रशेखर को भी उन्होंने आगामी समय में सरकार में अहम दायित्व देने या विधानसभा उपाध्यक्ष जैसे पद देने के संकेत दिए।

मंत्रियों को जल्द आबंटित होंगे विभाग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार में शामिल दोनों नए मंत्रियों को जल्द विभागों का आबंटन किया जाएगा। मौजूदा समय में वन, शहरी विकास एवं आवास, आबकारी एवं कराधान, ऊर्जा तथा खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग खाली पड़े हैं।

जब महसूस हुई, तब किया मंत्रिमंडल विस्तार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दूसरे मुख्यमंत्रियों की तरह पहले से ही 12 मंत्री नहीं बनाए। सरकार को जब जरूरत महसूस हुई, तब 2 नए मंत्रियों को बनाया गया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार करते समय जातीय समीकरणों एवं संसदीय क्षेत्रों में संतुलन को बिठाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सब मिलकर काम करेंगे और विकास की गति को तेज करेंगे। सबका एकमात्र लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है।

हिमाचल की दुनिया में अलग पहचान होगी : धर्माणी
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को दुनिया में अलग पहचान दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या वाले जो देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं, उसके अनुरूप राज्य को आगे ले जाने की दिशा में कार्य होगा। मुख्यमंत्री उनको जो विभाग देंगे, उसके अनुरूप बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आज भी अच्छाई, भोलपन, सौंदर्य एवं पर्यावरण के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जो भी दायित्व उनको मिलेगा, उसको निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।

व्यवस्था परिवर्तन के लिए दिन-रात काम करुंगा : गोमा
कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह व्यवस्था परिवर्तन के लिए दिन-रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन अपेक्षाओं के अनुरूप जनमानस के हित में धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद 5 वर्ष तक नदारद रहे तथा लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!