चम्बा: तुनुहट्टी चैक पोस्ट पर 326 ग्राम चरस के साथ बस यात्री गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2024 11:30 PM

bus passenger arrested with hashish

चम्बा जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने परिवहन निगम की बस में सवार एक यात्री को 326 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को चैक पोस्ट प्रभारी एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में रोजमर्रा की तरह....

तुनुहट्टी (संजय): चम्बा जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने परिवहन निगम की बस में सवार एक यात्री को 326 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को चैक पोस्ट प्रभारी एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में रोजमर्रा की तरह आने-जाने वाले वाहनों की जांच प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा था कि इसी दौरान चम्बा से पठानकोट जा रही पंजाब रोडवेज की एक को जांच के लिए रोका गया। बस में बैठे यात्रियों के सामान की जब जांच की गई तो इस दौरान एक यात्री के कब्जे से 326 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान ललित कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी शाहपुरकंडी जुगियाल जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!