सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, पति-पत्नी ने ऐसे बचाई जान

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2020 01:26 PM

burning car in kullu

कुल्लू जिला के आनी उपमंडल के निथर में एक चलती कार में आग लग गई, जिसमें सवार पति-पत्नी बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक आनी उपमंडल के निथर में सड़क पर चल रही कार महिंद्र एक्सयूवी (एचपी 06-8872) से अचानक धुआं निकलने लगा।

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के आनी उपमंडल के निथर में एक चलती कार में आग लग गई, जिसमें सवार पति-पत्नी बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक आनी उपमंडल के निथर में सड़क पर चल रही कार महिंद्र एक्सयूवी (एचपी 06-8872) से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर कार में सवार धनसु गांव निवासी सुनील दत्त और पति-पत्नी समय रहते कार से बाहर निकल गए। उनके कार से बाहर निकलते ही कार धू-धू कर जल उठी।

उक्त दोनों पति-पत्नी कार में दत्तनगर से अपने गांव जा रहे थे कि निथर के पास ये हादसा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!