Breaking : पांवटा साहिब के डीएसपी भी कोरोना पॉजिटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Aug, 2020 04:12 PM

breaking  paonta sahib s dsp is also corona positive

पावंटा साहिब के डीएसपी वीर बहादूर की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। उनके अलावा जंगलबेरी बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात वीरेंद्र ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

पांवटा साहिब (प्रेम) : पावंटा साहिब के डीएसपी वीर बहादूर की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। उनके अलावा जंगलबेरी बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात वीरेंद्र ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अब तक पुलिस अधिकारियों सहित कुल 5 नए मामले सामने आए हैं। इस मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि डीएसपी ने कोरोना संक्रमित होने की बात को स्वीकार किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने कहा कि 5 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारिक जानकारी उपायुक्त द्वारा दी जाएगी। 

गौरतलब है कि पुरुवाला थाना के एक हैड कांस्टेबल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उल्लेखनीय है कि जंगलबेरी बटालियन के कमांडेंट वीरेंद्र ठाकुर पहले सिरमौर में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, जो पिछले कुछ दिनों से यहां किसी कार्य के लिए आए हुए थे। दीगर है कि बीती रात 11 बजे के आसपास पांवटा साहिब के ही चार मामले सामने आए थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि प्रशासन अब भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। दोपहर तक भी नए मामलों को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। उधर डीएसपी वीर बहादुर ने यह भी अपील की है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद को आइसोलेट कर लें। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक एसपी स्तर के अधिकारी वीरेंद्र ठाकुर पांवटा साहिब में नारकोटिक को लेकर गठित स्पेशल टास्क फोर्स का हिस्सा होने के चलते आए हुए हैं। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर का एक अधिकारी भी इसी सिलसिले में पहुंचा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!