थाईलैंड ओपन टूर्नामैंट में छाया हिमाचल का आशीष, Gold Medal से 2 कदम दूर

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2019 08:26 PM

boxer ashish chaudhary

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के जरल गांव से संबंध रखने वाले बॉक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सैमीफाइनल में जगह बना ली है। अब आशीष चौधरी गोल्ड मेडल से मात्र दो कदम दूर हैं।

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के जरल गांव से संबंध रखने वाले बॉक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सैमीफाइनल में जगह बना ली है। अब आशीष चौधरी गोल्ड मेडल से मात्र दो कदम दूर हैं। एशियन चैम्पियनशिप बॉक्सिंग में भारत के लिए सिल्वर मैडल जीतने वाले आशीष चौधरी अब थाईलैंड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हंै। आशीष चौधरी ने थाईलैंड ओपन टूर्नामैंट में अपने विपक्षी चीनी खिलाड़ी को 5-0 से हराकर सैमीफाइनल में जगह बना ली है।

बैंकॉक शहर में हो रहा टूर्नामैंट का आयोजन

बता दें कि थाईलैंड ओपन टूर्नामैंट 18 से 28 जुलाई तक थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विश्वभर के 33 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और भारत की तरफ से इस प्रतियियोगिता में 6 खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। इसमें मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के जरल गांव से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी 75 किलोभार वर्ग में खेल रहे है। इस जीत के बाद पूरे देश की नजरें आशीष चौधरी पर गोल्ड मेडल जीतने को लेकर टिक गई हैं। आशीष के सैमीफाइनल में पहुंचने पर सुंदरनगर सहित प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!