बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने मां चामुंडा के दरबार में भरी हाजिरी, ढाबे पर चाय की चुस्कियों का लिया आनंद

Edited By kirti, Updated: 11 Oct, 2019 10:51 AM

bollywood actor sonu sood

फिल्मी पर्दे के स्टार बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों धर्मशाला की वादियों में धार्मिक पर्यटन का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने नंदिकेश्वर धाम चामुंडा मंदिर में माथा टेक देवी मां का आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने रास्ते में एक ढाबे पर चाय की...

धर्मशाला: फिल्मी पर्दे के स्टार बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों धर्मशाला की वादियों में धार्मिक पर्यटन का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने नंदिकेश्वर धाम चामुंडा मंदिर में माथा टेक देवी मां का आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने रास्ते में एक ढाबे पर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सच में इतना अच्छा इंसान जिसने उन्हें आज दिन तक की सबसे अच्छी चाय सर्वे की।

गौरतलब है कि इससे पूर्व बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अप्रैल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित टीबी जागरुकता टी-20 मैच में मुंबई हीरोज की टीम के सदस्य के तौर पर भाग लेने आए थे। उस समय भी सोनू सूद को धर्मशाला की वादियां इतनी भा गई थीं कि उन्होंने 3 दिन परिवार सहित धर्मशाला और आसपास के इलाकों में सैर-सपाटा किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!