Film की शूटिंग को रामपुर पहुंचे Amir Khan, Fans के साथ खिंचवाए Photo

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2020 08:13 PM

bollywood actor amir khan

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान फिल्म की शूटिंग के चलते शनिवार को रामपुर पहुंचे। हैलीकॉप्टर के माध्यम से शिंगला हैलीपैड पर उतरने के बाद वह गाड़ी के माध्यम से रामपुर के नौ नभ होटल में गए, जहां उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

रामपुर बुशहर (ब्यूरो): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान फिल्म की शूटिंग के चलते शनिवार को रामपुर पहुंचे। हैलीकॉप्टर के माध्यम से शिंगला हैलीपैड पर उतरने के बाद वह गाड़ी के माध्यम से रामपुर के नौ नभ होटल में गए, जहां उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आमिर खान गाड़ी से उतरने के बाद कुछेक लोगों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद तुरंत होटल के कमरे में चले गए। वे यहां 2 दिन तक रहेंगे। इस दौरान वह रामपुर के किंगल, नारकंडा, बागा सराहन, किन्नौर, तरांडा ढांक व चौरा में शूटिंग करेंगे।
PunjabKesari, Amir Khan Image

फिल्म में सरदार लाल सिंह चड्ढा की भूमिका निभा रहे आमिर

आमिर खान रामपुर में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए आए हैं। इस फिल्म में वे सरदार लाल सिंह चड्ढा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में मैराथन दौड़ के बारे में दर्शाया गया है। इस फिल्म में 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ होती है लेकिन सरदार लाल सिंह चड्ढा 200 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाते हैं, जिससे वे प्रसिद्ध हो जाते हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका करीना कपूर निभा रही हैं लेकिन करीना कपूर रामपुर नहीं आई हैं।
PunjabKesari, Bollywood Actor Amir Khan Image

शूटिंग के लिए दाढ़ी-मूंछ व बाल बढ़ाए

आमिर खान ने सरदार लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए दाढ़ी-मूंछ व बाल भी बढ़ाए हुए हैं। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। इसकी स्क्रिप्ट अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखी गई है जबकि संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती हैं। यह फिल्म अमरीका में 1994 में बनी फोरैस्ट गंप पर आधारित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!