Bilaspur: कल्लर के जंगल में इस हाल में मिला तकनीकी सहायक का श/व, 14 नवम्बर से था लापता

Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2024 02:36 PM

body of technical assistant found in forest

विकास खंड स्वारघाट की ग्राम पंचायत कल्लर के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान तकनीकी सहायक पंकज शर्मा (43) पुत्र स्वर्गीय बेलीराम....

स्वारघाट (रोहित): विकास खंड स्वारघाट की ग्राम पंचायत कल्लर के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान तकनीकी सहायक पंकज शर्मा (43) पुत्र स्वर्गीय बेलीराम निवासी गांव सेऊ, डाकघर नसवाल, तहसील घुमारवीं व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है जोकि 14 नवम्बर से लापता चल था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना स्वारघाट में दर्ज है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कल्लर के ग्रामीण घास लाने जंगल में गए तो उन्होंने शव को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत के वार्ड मैम्बर को इसकी जानकारी दी। वार्ड मैम्बर ने मौके पर पहुंचकर पाया कि यह शव तकनीकी सहायक पंकज कुमार का है। पंकज कुमार जंगल में औंधे मुंह गिरा हुआ था। जंगल में जिस जगह शव मिला है वह एरिया पंजाब क्षेत्र में पड़ता है, जिसके चलते इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी गई। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। 

मृतक पंकज कुमार विकास खंड स्वारघाट की ग्वालथाई, बस्सी व दबट पंचायतों में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था और वह परमजीत पुत्र सीता राम गांव खरकडी के पास किराए के कमरे में रहता था। परमजीत 14 नवम्बर को जब तकनीकी सहायक को अपने मोटरसाइकिल पर कमरे में वापस ला रहा था तो कैंचीमोड़ के पास शौच करने के दौरान पंकज कुमार गायब हो गया था, जिसके बाद परमजीत ने पुलिस थाना स्वारघाट में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!