Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jun, 2026 11:44 AM

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौहड़ा जलाशय में 20 दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के...
Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौहड़ा जलाशय में 20 दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
19 मई से लापता था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कुपाहड़ा के ओहली गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार बीते 19 मई को अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया था। जाते समय वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की थी और इस दौरान वह चंबा बाजार में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में भी दिखाई दिया था, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, रविवार को चौहड़ा जलाशय के चकलू क्षेत्र के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने पानी में तैरता हुआ शव देखा और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शिनाख्त की प्रक्रिया के दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मनोज कुमार के रूप में की।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के पिता इंद्र सिंह ने बताया कि मनोज कुमार घोड़े चराने का काम करता था और साथ ही एक चिकन (मुर्गे की) शॉप पर भी हाथ बंटाता था। बेटे का शव मिलने की खबर से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज चंबा के शवगृह में रखवा दिया है। आज यानी सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें