हिमाचल की इस जेल में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच खूनी झड़प, कई लोग घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Aug, 2026 09:41 AM

bloody clash between 2 groups of undertrial prisoners in this himachal jail

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन के मॉडल केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई कैदी घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन के मॉडल केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई कैदी घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर नाहन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार रात हुई। पुलिस ने बताया कि जेल उपाधीक्षक सीता राम की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, झड़प जेल के 'ए' ब्लॉक में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात वार्डन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

मामले की जांच जारी

शिकायत में कहा गया है कि बड़ी संख्या में कैदियों के शामिल होने के कारण स्थिति को तुरंत काबू में नहीं किया जा सका। इसके बाद जेल के अतिरिक्त अधिकारियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने काफी प्रयासों के बाद हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कई विचाराधीन कैदियों को चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घायलों की कुल संख्या और झड़प के सही कारण का खुलासा नहीं किया है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन. एस. नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!