उच्च अधिकारी पर हमला कर भाजपा कार्यकर्ता फरार, एफआईआर दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 31 Dec, 2020 10:43 PM

bjp worker absconding after attacking a high official

साल के अंतिम दिन राजधानी शिमला के नजदीक कसुम्पटी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक उच्च अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। अधिकारी पर हमला करने के बाद कार्यकर्ता फरार है।

शिमला (ब्यूरो): साल के अंतिम दिन राजधानी शिमला के नजदीक कसुम्पटी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक उच्च अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। अधिकारी पर हमला करने के बाद कार्यकर्ता फरार है। पुलिस ने कार्यकर्ता द्वारा एक सरकारी अधिकारी के साथ उनके कार्यालय में हमला और मारपीट करने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच व मिली शिकायत के अनुसार गौरव शर्मा निवासी शिमला वीरवार को किसी कार्य को लेकर कसुम्पटी स्थित एसडीए कॉम्पलैक्स में सरकारी विभाग के कार्यालय में पहुंचा और वहां बैठे अधिकारी के साथ किसी विषय पर बहसबाजी करने लगा।

अधिकारी पर बात-बात में कर दिया हमला

इस दौरान उक्त व्यक्ति ने अधिकारी पर बात-बात में हमला भी कर दिया। वहीं जब तक अन्य कर्मचारी अधिकारी के कमरे तक पहुंचे तब तक वह वहां फरार हो गया। पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है तथा व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह व्यक्ति अधिकारी से किस काम को लेकर मिलने गया था और उसने अधिकारी पर हमला क्यों किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!