कुल्लू में भाजपा का प्रदर्शन, जयराम बोले-सुक्खू सरकार ने साढ़े 3 वर्षों में 3 दशक पीछे धकेला हिमाचल

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2026 08:36 PM

bjp protest against congress government in kullu

जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित जिले के कई नेता मौजूद रहे।

कुल्लू: जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित जिले के कई नेता मौजूद रहे। अटल सदन से लेकर ढालपुर चौक तक भाजपा ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। ढालपुर चौक पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के साढ़े 3 वर्षों में हिमाचल 3 दशक पीछे चला गया है। एक तरफ प्रदेश में आपदा से तबाही हुई और दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार ऋण लेकर अपनी गाड़ी चलाने की कोशिश कर रही है। साढे़ 3 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लेकर प्रदेश को ऋण की गर्त में धकेला है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 5 साल में साढे़ 19,500 करोड़ रुपए का ऋण लिया था, लेकिन सुक्खू सरकार साढ़े 3 वर्ष में ही 40,000 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जब यूपीए सरकार थी तो उस वक्त हिमाचल प्रदेश को आरडीजी 18,000 करोड़ रुपए मिली थी, जबकि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने प्रदेश को 89,000 करोड़ रुपए आरडीजी दी है। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2020 में कोरोना काल के 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को थमने नहीं दिया और नौजवानों को रोजगार व जनहित की योजनाएं बनाईं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!