बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सिर्फ 12 को चंबा में करेंगे चुनावी जनसभा, कार्यक्रम में हुआ ये बदलाव

Edited By kirti, Updated: 04 May, 2019 11:49 AM

bjp president amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 नहीं बल्कि 12 मई को चंबा में चुनावी जनसभा करेंगे। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पांच मई की चंबा रैली स्थगित हो गई है। इसके बाद अब अमित शाह की पहली रैली 12 मई को चंबा में होगी।

चंबा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 नहीं बल्कि 12 मई को चंबा में चुनावी जनसभा करेंगे। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पांच मई की चंबा रैली स्थगित हो गई है। इसके बाद अब अमित शाह की पहली रैली 12 मई को चंबा में होगी। इसी तरह से शाह की दूसरी रैली 12 मई को हमीरपुर व नाहन में होनी थी उसे लेकर भी अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। वहीं बताया जा रहा है कि 13 मई को सोलन में नरेंद्र मोदी की भी रैली हो सकती है। बताया जा रहा है कि उसी दिन राहुल गांधी भी सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का भी हिमाचल आने का कार्यक्रम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!