हिमाचल में तीसरा विकल्प हमेशा हुआ असफल, भाजपा को आप से नहीं पड़ता कोई फर्क : सुरेश कश्यप

Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2022 06:57 PM

bjp doesn t matter from aap

जिला कांगड़ा में 23 अप्रैल को होने वाले केजरीवाल के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अरविंद केजरीवल के कांगड़ा दौरे से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है। केजरीवाल मंडी में भी वो कुछ नहीं कर पाए, बल्कि बाहर से ही लोग लेकर...

धर्मशाला (जिनेश): जिला कांगड़ा में 23 अप्रैल को होने वाले केजरीवाल के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अरविंद केजरीवल के कांगड़ा दौरे से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है। केजरीवाल मंडी में भी वो कुछ नहीं कर पाए, बल्कि बाहर से ही लोग लेकर आए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल का यह इतिहास ही रहा है कि यहां के लोग तीसरे विकल्प को स्वीकार नहीं करते हैं। इससे पहले भी हिमाचल में तीसरे विकल्प को लेकर कई बार प्रयास हुए हैं लेकिन प्रदेश में तीसरा विकल्प सफल नहीं हो सका है। आप के कार्यकर्ता अभी से ही तंग आ गए हैं और आप को छोड़कर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा किसी भी पार्टी की बात नहीं करती बल्कि हम केवल विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों के चुनाव जीतने के बाद जेपी नड्डा पहले संसदीय क्षेत्र शिमला के दौरे पर रहे थे। उनका यह दौरा बहुत सफल रहा था। अब 22 अप्रैल को जेपी नड्डा गग्गल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे नगरोटा बगवां जाएंगे, जहां वह रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद नगरोटा बगवां में जनसभा करेंगे। 22 अप्रैल शाम और 23 अप्रैल को वह विभिन्न बैठकें करेंगे। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनावी साल में जेपी नड्डा का कांगड़ा दौरा बहुत महत्वपूर्ण और लाभकारी होगा। पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कुछ कमियां रहीं उनको दूर किया जाएगा, जहां तक सीमैंट की बात है वो सरकार के ध्यान में है। सीमैंट के दामों को लेकर जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। भाजपा में धड़ेबाजी की बात की जा रही है वो बिल्कुल गलत है, पूरी भाजपा एकजुट है और एकजुट होकर ही कार्य कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!