भराड़ी तहसील को डिनोटिफाई करने पर भाजपा मंडल घुमारवीं ने किया प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 06 Jan, 2023 10:13 PM

bjp demonstration on denotifying bharari tehsil

भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत आने वाली उपतहसील भराड़ी के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल ने भराड़ी तहसील को डिनोटिफाई करने पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस सांकेतिक धरने-प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने की।

भराड़ी (राकेश): भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत आने वाली उपतहसील भराड़ी के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल ने भराड़ी तहसील को डिनोटिफाई करने पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस सांकेतिक धरने-प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने की। इस मौके पर मंडल के पदाधिकारी और भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा यहां पर भराड़ी उपतहसील को तहसील का दर्जा दिलवाने की मांग रखी थी।

लोगों का कहना था कि तहसील के जो कार्य हैं, उन्हें करवाने के लिए घुमारवीं का रुख करना पड़ता है, जिस पर उस समय के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस उपतहसील को तहसील का दर्जा कैबिनेट में दिलवाया था, वहीं सुक्खू सरकार ने आते ही पहला कार्य जो संस्थान खोले गए थे, उन्हें डिनोटिफाई करना शुरू कर दिया है। इस सरकार में अपनी आंतरिक लड़ाई को शांत करने के लिए छोटे से प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी बना दिए। संस्थानों के लिए बजट नहीं और उपमुख्यमंत्री के लिए इनके पास बजट है। यह सरकार केवल और केवल बदले की भावना से कार्य कर रही है। लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम इस सरकार द्वारा किया जा रहा है।

इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन रमेश ठाकुर, मंडलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जोरावर सिंह, अमरनाथ भारद्वाज, जिला परिषद वार्ड हटवाड़ मदन धीमान, गतवाड़ पंचायत समिति सदस्य चमन शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य चमन लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, प्रवक्ता ललिता देवी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रक्षा कपिल, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता, धनीराम सौंखला व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!