Bilaspur में बारिश से लाखों का नुक्सान, पशुशाला, रसोईघर व 5 मकान क्षतिग्रस्त

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2025 05:03 PM

bilaspur rain damage

शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते जिला बिलासपुर में काफी नुक्सान हुआ है। खासकर झंडूता और घुमारवीं उपमंडलों में बारिश ने कहर बरपाया, जहां एक पशुशाला सहित कुल 5 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बिलासपुर (बंशीधर): शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते जिला बिलासपुर में काफी नुक्सान हुआ है। खासकर झंडूता और घुमारवीं उपमंडलों में बारिश ने कहर बरपाया, जहां एक पशुशाला सहित कुल 5 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुल मिलाकर लाखों रुपए की संपत्ति का नुक्सान आंका गया है। झंडूता उपमंडल के तहत एक पशुशाला, 3 मकान तथा घुमारवीं में 2 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें जहां पक्के मकान शामिल हैं, वहीं कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार झंडूता उपमंडल के तहत मकड़ाना में मद्​दूराम पुत्र पुन्नू राम की पशुशाला क्षतिग्रस्त होने से करीब 20 हजार रुपए का नुक्सान आंका गया है।

झंडूता उपमंडल के तहत बड़गांव में शीला देवी पत्नी कृष्णु राम का पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे 20 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं सुन्हाणी पंचायत के तहत गांव बरड़ में जयदेवी पत्नी रुवालू राम का पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार रुपए का नुक्सान आंका गया है। वहीं ग्राम पंचायत डमली के गांव कोहिना में जगदेव पुत्र माधू राम का पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है।

उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत संडियार में देवानंद पुत्र प्रेमू का पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने से करीब 70 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए की राहत प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त नयनादेवी के तहत दगड़ाहन में विजय कुमार का रसोईघर व बाथरूम गिर गया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिले में लोक निर्माण विभाग की डंगार से बरोटा ग्रामीण सड़क रात को बंद हो गई। जिसे विभाग ने सुबह ही मशीनरी भेज कर खोल दिया है।

जानकारी के अनुसार अभी कोई भी सड़क बंद नहीं है। इसके साथ ही जल शक्ति विभाग 13.10 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ 95 लाख 25 हजार रुपए का नुक्सान आंका गया है। विद्युत बोर्ड ने करीब 20 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्षतिग्रस्त मकानों व पशुशालाओं का मौके पर फील्ड अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!