Bilaspur: एक महीने में घोषित किए जाएंगे लंबित परीक्षा परिणाम : अग्निहोत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2024 06:47 PM

bilaspur pending exam result declared

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से लंबित पड़े विभिन्न पदों के परीक्षा परिणाम को एक महीने के अंदर घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री से बात नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार ऐसा करेगी।

बिलासपुर (बंशीधर): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से लंबित पड़े विभिन्न पदों के परीक्षा परिणाम को एक महीने के अंदर घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री से बात नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार ऐसा करेगी। लुहणू में आयोजित समारोह के दौरान वह काफी आक्रमक दिखे तथा उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष दावा कर रहे हैं कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को पैंशन व वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नेता प्रतिपक्ष ऐसे एक भी व्यक्ति को सामने ला दें तो वह त्यागपत्र दे देंगे और यदि नेता प्रतिपक्ष ऐसा नहीं कर सके तो उन्हें अपना पद त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आए दिन मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं और लगातार सरकार को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस को खैरात में सरकार नहीं मिली है। इसके लिए लड़ाई लड़ी है।

दावा किया कि सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी। अधिकारियों को भी यह बात समझ लेनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष को झूठों के सरदार की संज्ञा देते हुए कहा कि वह हर बात पर कहते हैं कि यह उन्होंने किया था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों के सिर पर सरकार चलती है। कांग्रेस सरकार कर्मचारियों व अधिकारियों से बेहतर संबंध बनाना चाहती है। सरकार बनते ही ओपीएस बहाल की थी। उन्हाेंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर भी प्रहार किए तथा कहा कि भाजपा के विरोध के बावजूद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लोकसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में एक साल के अंदर 1,000 इलैक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। समोसे की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समोसा नहीं खाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और यदि सभी एकजुट होकर काम करेंगे तो भाजपा दोबारा से सरकार नहीं बना पाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!