Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान 20 शराब की पेटियां बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Nov, 2026 09:59 PM

bilaspur liquor recovered

पुलिस थाना झंडूता की टीम ने सेर के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से शराब की 20 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर (बंशीधर): पुलिस थाना झंडूता की टीम ने सेर के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से शराब की 20 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सेर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से देसी और अंग्रेजी शराब की 20 पेटियां बरामद हुईं। इनमें देसी शराब की 15 पेटियां (180 बोतलें) और अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां (60 बोतलें) शामिल हैं। गाड़ी चालक शराब से संबंधित कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!