Bilaspur: भाखड़ा बांध विस्थापितों को सिरसा हरियाणा में प्लाट आबंटित

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2026 07:16 PM

bilaspur bhakra dam displaced persons

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए हरियाणा के गांव देसू जोधां तहसील डबवाली जिला सिरसा में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत प्लाटों का आबंटन कर दिया गया है।

बिलासपुर (विशाल): डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए हरियाणा के गांव देसू जोधां तहसील डबवाली जिला सिरसा में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत प्लाटों का आबंटन कर दिया गया है। इस संबंध में यदि किसी अलाटी भाखड़ा बांध विस्थापित को किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो वह एक माह के भीतर कार्यालय डीसी रिसैटलमैंट फतेहाबाद हरियाणा में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्लाट आबंटन की अवधि एक माह से अधिक हो जाने पर अंतिम अलाॅटमैंट की प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया जाएगा।

इन विस्थापितों को मिले प्लाट
उन्होंने बताया कि गांव देसू जोधां तहसील डबवाली जिला सिरसा हरियाणा में 27 भाखड़ा बांध विस्थापितों को प्लाटों का आबंटन किया गया है। जिनमें बड़गांव-घुमारवीं के आज्ञाराम पुत्र हरया राम, इंद्र पुत्र काहना, चंदू पुत्र काहना, दुर्गा पुत्र काहना, सीता राम पुत्र काहना, अनंत राम पुत्र लाभू, बाली राम पुत्र लाभू, बीरबल पुत्र लाभू, संतराम पुत्र लाभू, खजाना राम पुत्र जंगी, प्रभदयाल पुत्र सुदामा, रामदयाल पुत्र सुदामा, गंगा राम पुत्र सुदामा जबकि ग्राम पंचायत डोहक-घुमारवीं के ओम प्रकाश पुत्र सीरी राम, परस राम पुत्र सीरी राम, ज्योति प्रकार पुत्र श्रीराम, भगत राम पुत्र कांशी राम, प्रभा पुत्र सुबा तथा सीता राम पुत्र मुंशी राम शामिल हैं।

इसी तरह ग्राम बहल फतुआ तहसील घुमारवीं के अछरू पुत्र बान्ना, गांव कथोन घुमारवीं के खजाना पुत्र भोंगी, गांव कुटहेड़ा घुमारवीं के बलदेव पुत्र हमीरा, रतन सिंह पुत्र कपूरा तथा शेर सिंह पुत्र कपूरा जबकि गांव मटला घुमारवीं के शिवाला चेला गंगागिर मार्फत पुरुषार्थी कमेटी भाखड़ा औस्टीज देसू जोधां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 2 विस्थापित जिले ऊना से संबंधित हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!