फोरैंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, युवती के साथ नहीं हुआ था Rape (Watch Video)

Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2019 11:16 PM

राजधानी शिमला के ढली में हरियाणा की युवती के साथ हुए रेप केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में फोरैंसिक लैब जुन्गा से जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार युवती के साथ बलात्कार होने की बात सामने नहीं आई है। गौर हो कि इससे पहले...

शिमला: राजधानी शिमला के ढली में हरियाणा की युवती के साथ हुए रेप केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में फोरैंसिक लैब जुन्गा से जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार युवती के साथ बलात्कार होने की बात सामने नहीं आई है। गौर हो कि इससे पहले मैडीकल जांच में भी युवती के साथ दुष्कर्म न होने के तथ्य सामने आए थे। अहम बात यह है कि चलती कार में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती बाद में एस.आई.टी. जांच में अपने बयान से भी बदल गई थी। एस.आई.टी. ने इस मामले को लेकर शिमला में शक के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की थी। इसके अलावा सी.डी.आर., सी.सी.टी.वी. फुटेज पर भी गहनता से विचार किया जा चुका है।

युवती ने किसी वाहन में नहीं ली थी लिफ्ट

पुलिस में दर्ज युवती के बयान के अनुसार एस.आई.टी. ने आरोपित का एक स्कैच तैयार किया था। वहीं जांच के दौरान एस.आई.टी. ने यह भी दावा किया था कि युवती का अपहरण ही नहीं हुआ था। घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को जांचने पर यह सामने आया था कि युवती ने किसी वाहन में लिफ्ट ही नहीं ली थी क्योंकि युवती हरियाणा की मूल निवासी थी, लिहाजा मामले के संदर्भ में एस.आई.टी. ने हरियाणा में जाकर भी परिजनों से भी संपर्क साधा था। पूरे मामले पर शिमला पुलिस ने एक हफ्ता पहले एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इस प्रकरण की जांच दिन-प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है और एफ.एस.एल. से रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह था मामला

राजधानी में सामने आए इस मामले में 29 अप्रैल को युवती के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई कि उसका 17 अप्रैल से एक व्यक्ति द्वारा पीछा किया जा रहा था। 28 अप्रैल को उसी व्यक्ति द्वारा ढली के निकट एक चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया था और कार में 2 अन्य पुरुष भी मौजूद थे। प्राथमिकी के तुरंत बाद पीड़िता की चिकित्सीय जांच की गई। 30 अप्रैल को शाम को एक एस.आई.टी. का गठन किया गया, जिसमें 3 महिला सदस्यों सहित 8 सदस्य शामिल थे। सभी सी.सी.टी.वी. फुटेज में यह सामने आया था कि युवती पैदल गई है और किसी की भी कार में नहीं है जैसा कि एफ.आई.आर. में दर्ज किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!