Kullu: स्कूल जाते समय 14 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jun, 2026 08:23 PM

bhuntar female student drastic step noose

जिला कुल्लू के कशावरी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

भुंतर (सोनू): जिला कुल्लू के कशावरी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम भ्रैण के नांडा पूजू जंगल में देवदार के पेड़ से लटककर छात्रा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान मुस्कान (14) पुत्री अमरनाथ, निवासी देऊगरा (डाकघर भ्रैण, जिला कुल्लू) के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छमाहण में 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार मुस्कान सुबह करीब 8:30 बजे अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में जब वे नांडा पूजू जंगल के पास पहुंचे तो मुस्कान ने सहेलियों से कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। इसके बाद उसकी सहेलियां आगे बढ़ गईं। जब करीब 10 मिनट बीतने के बाद भी मुस्कान नहीं आई तो सहेलियां उसे ढूंढते हुए पीछे लौटीं। उन्होंने मुस्कान को देवदार के पेड़ की टहनी से दुपट्टे से फंदे पर लटके हुए पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!