Kullu: चरस की खेप के साथ कोट गांव का युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Dec, 2025 08:58 PM

bhuntar charas young man arrested

पुलिस थाना भुंतर के तहत सियूंड में पुलिस ने छिंयोर पंचायत के कोट गांव के एक युवक को 608 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

भुंतर (सोनू): पुलिस थाना भुंतर के तहत सियूंड में पुलिस ने छिंयोर पंचायत के कोट गांव के एक युवक को 608 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने जब आरोपी को पूछताछ के लिए रोका तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। यह चरस तोलने पर 608 ग्राम पाई गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाना ले गई है। आरोपी की पहचान प्रवीण निवासी कोट जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी मदन लाल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!