Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2026 09:38 PM

भरमौर की होली तहसील के तहत पड़ने वाली साह पंचायत में बाघ ने 30 मेमनों को मार दिया। इस पंचायत के भटाड़ा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र जगदीश चंद अपनी भेड़ बकरियों के साथ धार धारणी में कुंजी नामक स्थान पर डेरा लगाए हुए था।
भरमौर (उत्तम): भरमौर की होली तहसील के तहत पड़ने वाली साह पंचायत में बाघ ने 30 मेमनों को मार दिया। इस पंचायत के भटाड़ा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र जगदीश चंद अपनी भेड़ बकरियों के साथ धार धारणी में कुंजी नामक स्थान पर डेरा लगाए हुए था। अजय मेमनों को डेरे में छोड़कर अपनी भेड़-बकरियों को चराने गया था। इसी बीच बाघ ने 30 मेमने मार डाले, जबकि कई मेमने लापता हैं। इसकी शिकायत पशुपालन विभाग ,पंचायत व राजस्व विभाग को दी गई। पंचायत की तरफ से पंचायत उपप्रधान, वार्ड सदस्य तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी ने मौके पर जाकर नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।