Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Nov, 2026 05:31 PM

bharari bilaspur anurag thakur

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मार्च 2028 तक बिलासपुर में ट्रेन का हॉर्न सुनाई देगा और क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना रेल का सपना साकार होगा।

भराड़ी (राकेश): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मार्च 2028 तक बिलासपुर में ट्रेन का हॉर्न सुनाई देगा और क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना रेल का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर तक रेल पहुंचने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। अनुराग ठाकुर मंगलवार को घुमारवीं उपमंडल के हटवाड़ (गलाही) में दी हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के नवनिर्मित भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। करीब 35 लाख रुपये की लागत से तैयार इस भवन के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ी है। बीबीएमबी से प्रदेश को रॉयल्टी दिलाने के लिए भाजपा ने अधिकार यात्रा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया। भाजपा की सरकारों ने अदालत में हलफनामे दाखिल कर हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि कसाउ बांध भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है और प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार लगातार सहयोग कर रही है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रयासों का श्रेय लेने में जुटे हैं, जबकि इन कार्यों में उनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई के लिए एक किलोमीटर भी पैदल नहीं चला।

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का काम केवल इतना रह गया है कि पैसा केंद्र सरकार दे और प्रदेश सरकार अपने नाम के फट्टे लगवा ले। केंद्र के सहयोग से होने वाले विकास कार्यों का श्रेय लेने में प्रदेश सरकार आगे रहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अब 'लॉकप्रिय सरकार' बनकर रह गई है। सरकार नए संस्थान खोलने के बजाय पूर्व सरकारों के समय में खोले गए संस्थानों पर भी ताले लगा रही है, जिससे आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के प्रधान हेमराज शर्मा ने की। इस अवसर पर हेमराज शर्मा, जोरावर सिंह, ब्रह्मदास गौतम, जमना देवी, रक्षा कपिल, रतन धीमान, यशपाल सिंह, मनीष, राजेश कुमार (पूर्व सचिव), अमरनाथ, गुड्डी देवी (सचिव), जीत राम, कंसी राम और देशराज ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, विकास कार्य बंद करने का लगाया आरोप
पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय पहले से चल रहे संस्थानों और जनसुविधाओं को बंद करने में लगी हुई है। इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के फैसलों से विकास की रफ्तार प्रभावित हुई है। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हिमाचल के विकास में आर्थिक सहयोग दे रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को राजनीतिक श्रेय लेने के बजाय जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण को ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!