ट्रैवलर गाड़ी में सवार होकर आए दबंगों ने पैट्रोल पंप पर पीटा ठेकेदार

Edited By Vijay, Updated: 10 Nov, 2020 03:55 PM

beating the contractor

कोट कहलूर थाना के अंतर्गत घवांडल में कुछ युवकों ने एक ठेकेदार की पिटाई कर दी। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र कुमार निवासी गांव थापना ने बताया है कि वह ठेकेदारी का काम करता है

नयनादेवी (विपुलेश): कोट कहलूर थाना के अंतर्गत घवांडल में कुछ युवकों ने एक ठेकेदार की पिटाई कर दी। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र कुमार निवासी गांव थापना ने बताया है कि वह ठेकेदारी का काम करता है। गत दिवस की रात को वह पैट्रोल पंप घवांडल में अपनी गाड़ी में तेल भरवा रहा था।

इसी दौरान एक ट्रैवलर गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक वहां आए और अचानक गाड़ी से उतर कर उन्होंने उस पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिए, साथ उसका मोबाइल छीन लिया और उसे जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। यही नहीं, वे जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकियां भी दे गए। शिकायतकर्ता के अनुसार इस मारपीट से उसके मुंह व सिर पर गहरी चोटें आई हंै। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!