ऊना में दबंगों ने एक नौजवान को डंडों व लात घूसों से जमकर पीटा (Video)

Edited By kirti, Updated: 04 May, 2019 03:47 PM

हिमाचल प्रदेश के ऊना में कानून हाथ में लिए जाने का एक मामला सामने आया है। दरअसल यहां दो ऐसे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है, जिसमे करीब 8 से 10 लड़कों का एक ग्रुप एक नौजवान की जमकर पिटाई कर रहा है। पहले एक पोल्ट्री फार्म के बाहर युवक...

ऊना(अमित शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के ऊना में कानून हाथ में लिए जाने का एक मामला सामने आया है। दरअसल यहां दो ऐसे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है, जिसमे करीब 8 से 10 लड़कों का एक ग्रुप एक नौजवान की जमकर पिटाई कर रहा है। पहले एक पोल्ट्री फार्म के बाहर युवक की पिटाई की गई है और बाद में युवक को घसीटते हुए पोल्ट्री फार्म के भीतर ले जाते है और पोल्ट्री फार्म के अंदर हमलावर युवक पीड़ित को डंडों और लात घूंसों से मारते साफ देखे जा सकते है।
PunjabKesari

वीडियो में मार खाता हुआ पीड़ित नौजवान हमलावरों से अपने बचाव की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है लेकिन हमलावरों का ग्रुप पीड़ित को और भी मारे जाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में हमलावर युवक ऊना का नाम लेते दिखाई दे रहे है और भाषा भी ऊना क्षेत्र की प्रतीत हो रही है लेकिन यह वीडियो ऊना जिला के किस स्थान का इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल हरोली पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!