ट्रक संचालकों को किसी भी राज्य में कोई समस्या नहीं जाएगी : गुर्जर

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2024 10:11 PM

bbn truck operator problem no

केंद्रीय राज्य मंत्री व ऊर्जा एवं भारी उद्योग मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार देर सायं नालागढ़ के रेडू में जनसभा को संबोधित किया।

बीबीएन (शेर सिंह): केंद्रीय राज्य मंत्री व ऊर्जा एवं भारी उद्योग मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार देर सायं नालागढ़ के रेडू में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में ट्रकों का बहुत बड़ा व्यवसाय है और ट्रक संचालकों को किसी भी राज्य में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ धरती पुत्र तो दूसरी तरफ बाहरी व्यक्ति है, लेकिन अब जनता ने फैसला करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नालागढ़ के लिए फोरलेन, रेलवे और मैडीकल डिवाइसिस पार्क जैसी करोड़ों की परियोजनाएं दी हैं। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुख राम चौधरी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, सरवन चंदेल, मंडलाध्यक्ष मनोहर ठाकुर व बलदेव ठाकुर आदि नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!