हिमाचल के शराब ठेकों पर बिक रही थी चंडीगढ़ और पंजाब की शराब, विजीलैंस की छापेमारी

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Nov, 2026 11:25 PM

bbn liquor raids

हिमाचल प्रदेश में सरकार से लाइसैंस प्राप्त शराब के ठेकों पर पड़ोसी राज्यों की शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफा कमाने के लिए चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब हिमाचल के ठेकों पर बेची जा रही थी।

बीबीएन: हिमाचल प्रदेश में सरकार से लाइसैंस प्राप्त शराब के ठेकों पर पड़ोसी राज्यों की शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफा कमाने के लिए चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब हिमाचल के ठेकों पर बेची जा रही थी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बद्दी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधाला और कालूझिंडा स्थित 2 शराब ठेकों पर छापेमारी कर बाहरी राज्यों की शराब और बीयर बरामद की है। मधाला स्थित ठेके से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 257 पूरी बोतलें, 173 आधी बोतलें और 162 पव्वे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 107 बोतलें और 41 कैन भी मिले हैं। वहीं, कालूझिंडा स्थित दूसरे ठेके से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 354 बोतलें बरामद हुईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ठेकों का मालिक एक ही व्यक्ति बताया जा रहा है। विजीलैंस ने ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। दोनों मामलों में एफआईआर नंबर 6/2026 और 7/2026 दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 43 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों मामले में आगामी विभागीय कार्रवाई और निर्णय के लिए आबकारी कलैक्टर शिमला को भेजे गए हैं। लाइसैंस प्राप्त ठेकों पर दूसरे राज्यों में बिक्री के लिए निर्धारित शराब मिलने से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिक मुनाफा कमाने के लिए बाहरी राज्यों से शराब लाकर प्रदेश में बेचने के इस कारोबार से हिमाचल सरकार के आबकारी राजस्व को भी चपत लग रही है। नियमों को दरकिनार कर चल रहे ऐसे कारोबार से प्रदेश सरकार को राजस्व का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। विजीलैंस अब शराब की आपूर्ति के स्रोत, ठेकों तक बाहरी राज्यों की शराब पहुंचाने के नैटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

अवैध शराब की बिक्री का सबसे बड़ा हब
बद्दी-बरोटीवाला और इसके आसपास के क्षेत्र को पड़ोसी राज्यों की शराब की अवैध बिक्री का हब माना जाता है। यहां पर झुग्गी-झोंपड़ी का साम्राज्य होने के चलते दुकानों में सरसों के तेल की तरह सरेआम शराब बिकती है। पुलिस और आबकारी विभाग ने बहुत बार पकड़ी भी है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। माफिया इस कदर हावी है कि शादी हो या कोई अन्य फंक्शन, यहां पर पड़ोसी राज्यों की दारू ही डिलिवरी में मिलती है। हैरत तो इस बात की है कि जिन शराब की ठेकों की बोली विभाग करवाता है, वहां पर भी पड़ोसी राज्यों की अवैध शराब बिके तो कई विभागों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न पैदा करती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!