नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाई की 28 हजार से अधिक गोलियां बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Mar, 2024 10:16 PM

bbn intoxicating pills recovered

बद्दी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत नालागढ़ के दभोटा में पुलिस ने एक गाड़ी से नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाई की बड़ी खेप पकड़ी है।

बी.बी.एन. (शेर सिंह): बद्दी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत नालागढ़ के दभोटा में पुलिस ने एक गाड़ी से नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाई की बड़ी खेप पकड़ी है। ये 28 हजार 140 गोलियां नालागढ़ को लाई जा रही थीं और यहां पर बेची जानी थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गोलियों सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार एस.पी. बद्दी इल्मा अफरोज द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत डी.एस.पी. नालागढ़ फिरोज खान की अगुवाई में टीम गुप्त सूचना के आधार पर इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए कई दिनों से लगी थी और सोमवार शाम को दभोटा में पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी को चैक किया और गाड़ी के बॉनट में छिपाकर लाई जा रही गोलियां बरामद कीं। डी.एस.पी. नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है और 28140 गोलियां, गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि यह गोलियां कहां से लाई गई थीं और कहां-कहां से सप्लाई की जानी थीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!