Edited By Kuldeep, Updated: 18 Nov, 2026 11:18 PM

पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजपीरी मंदिर के पास एक व्यक्ति रफी खान उर्फ कामली निवासी वार्ड नंबर-2, नालागढ़ के कब्जे से 3.55 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है।
बीबीएन (शेर सिंह): पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजपीरी मंदिर के पास एक व्यक्ति रफी खान उर्फ कामली निवासी वार्ड नंबर-2, नालागढ़ के कब्जे से 3.55 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। डीएसपी बद्दी योगराज ने बताया कि इस संबंध में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।