Solan: सैणीमाजरा में 6.03 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Nov, 2026 10:24 PM

bbn chitta 2 arrested

बद्दी पुलिस के स्पैशल सैल की टीम ने नालागढ़ के गांव सैणीमाजरा में कार्रवाई करते हुए 6.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

बीबीएन (शेर सिंह): बद्दी पुलिस के स्पैशल सैल की टीम ने नालागढ़ के गांव सैणीमाजरा में कार्रवाई करते हुए 6.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर इस मामले में 2 आरोपियों अमरजीत सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी गांव चक्ककरमा, डाकघर घनौली, तहसील व जिला रूपनगर पंजाब तथा निर्मल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव व डाकघर प्लासी कलां, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बद्दी योगराज ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने सैणीमाजरा में एक बाइक की तलाशी के दौरान यह चिट्टा बरामद किया। बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!