चम्बा के जगजीत सिंह को मिली हिमाचल की अंडर-17 एथलैटिक्स टीम की कमान

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Nov, 2026 05:00 PM

banikhet jagjit singh athletics team command

हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 बालक एथलैटिक्स टीम की कमान जिला चम्बा के जगजीत सिंह ठाकुर को सौंपी गई है।

बनीखेत (पार्थ): हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 बालक एथलैटिक्स टीम की कमान जिला चम्बा के जगजीत सिंह ठाकुर को सौंपी गई है। शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश ने उन्हें राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए टीम का हैड कोच नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी से चम्बा जिले का गौरव बढ़ा है। प्रदेश की अंडर-17 बालक एथलैटिक्स टीम मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता 16 नवम्बर तक चलेगी।

इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 85 खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए दुर्गा प्रसाद को चीफ डी मिशन, जगजीत सिंह ठाकुर को हैड कोच और राजेश खेवटा को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!