मांगें पूरी न होने पर AVBP ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2019 03:27 PM

avbp protest in nahan college

शिक्षा बंद के आह्वान के बाद एबीवीपी ने शनिवार को पीजी कॉलेज नाहन के गेट पर ताला जड़ दिया। इस मौके पर छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसको लेकर एबीवीपी ने पहले ही रणनीति तैयार की थी।

नाहन: शिक्षा बंद के आह्वान के बाद एबीवीपी ने शनिवार को पीजी कॉलेज नाहन के गेट पर ताला जड़ दिया। इस मौके पर छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसको लेकर एबीवीपी ने पहले ही रणनीति तैयार की थी। 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल के बाद भी जब मांगों की ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एबीवीपी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बता दें कि छात्र नेताओं ने 21 अगस्त को सीएम जयराम ठाकुर को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, जिसमें छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल करने, अनियमितताएं दूर कर परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने, क्लस्टर विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, विश्व विद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देने, केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू करने, प्रदेश विवि और महाविद्यालयों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के रिक्त पदों  को तुरंत प्रभाव से भरने और महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचों को सुदृढ़ करने जैसी मांगें उठाई गईं। इसके अलावा बागवानी वि.वि. नौणी और कृषि वि.वि. पालमपुर में छात्रों से ली जा रही अत्यधिक फीस वृद्धि को कम करने की भी मांग की है।

छात्र नेताओं ने तकनीकी वि.वि. हमीरपुर में सैल्फ फाइनांसिंग के नाम पर ली जा रही भारी फीस वसूली बंद करने, निजी वि.वि. और मैडिकल कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार व जबरन फीस वसूली पर लगाम कसने के अलावा प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने की भी मांग उठाई है। एबीवीपी के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा ने बताया कि पहले ही मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई थी। 26-27 अगस्त को सभी इकाइयों में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की जा चुकी है। इसके बाद जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!